Jokes Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Jokes Hindi: टीचर- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ, छात्र का जवाब सुनकर घूम गया दिमाग
Jokes Hindi: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है।
टीचर- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ
स्टूडेंट- सर, आलिया भट्ट
टीचर (छड़ी लेकर)- यही सीखे हो
दूसरा स्टूडेंट- यह तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है।
Jokes in Hindi: पति की बात सुनकर हंसने लगी पत्नी, फिर जो हुआ जानकर गूजेंगे ठहाके
बाप बेटे से- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो...तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है उसका नंबर दिलवा दे न...
फिर क्या चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई...
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- तुमको नरक में भी जगह नहीं मिलेगी, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद
सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना,
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है..
मम्मी ने पिंटू से कहा
मम्मी- किचन से जरा छोटी वाली गिलास ले लाना...
पिंटू - मुझे यहां पर कहीं भी गिलास दिखाई नहीं दे रहा है ...
मम्मी- चूल्हा दिखाई दे रहा है...
पिंटू - हां...
मम्मी- अब एक काम कर चूल्हा जला...अब उसके ऊपर अपना मोबइल रख दे...
तब दिख दिखेगी गिलास
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)