जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पड़ोसी - माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर
क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत - नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो।
रामू - बेकार कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती
नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है।
श्यामू - अच्छा, क्या बोलती है?
शप्पू - कहती है, गलती हो गई है तुमसे शादी करके।
पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया...
सवाल - कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?
पप्पू का जवाब - बेसन के पकौड़े।
पापा - बेटा तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा।
बेटा - थैंक्स पापा, आप बहुत अच्छे हैं।
पापा - पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए।
पति - जरा पानी पिला दो।
पत्नी - क्या प्यास लगी है?
पति (गुस्से से) - नहीं गला चेक
करना है कि कहीं लीक तो नहीं है।