फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: महिला और दुकनदार की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 12 Apr 2021 07:55 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 12 Apr 2021 07:55 AM IST
विज्ञापन
Jokes Comedy Jokes Viral Jokes Husband Wife Jokes Viral Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

दो औरतें बातें करते जा रही थी...
.
पहली - पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
.
दूसरी - हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

Jokes Comedy Jokes Viral Jokes Husband Wife Jokes Viral Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...!
.
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
.
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
.
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!

Jokes Comedy Jokes Viral Jokes Husband Wife Jokes Viral Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

बेटा - पापा एक बात बोलूं...!
.
पापा - हां बोल...!
.
बेटा - फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं।
.
पापा - हरामखोर मुझे क्यों बता रहा है...?
.
बेटा - आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से चाय पे बुला रहे हो, वो मैं ही हूं।
.
फिर क्या, दे थप्पड़... दे थप्पड़...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Comedy Jokes Viral Jokes Husband Wife Jokes Viral Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

इश्क में ये अंजाम पाया है,
हाथ-पैर टूटे और मुंह से खून आया है...!
.
अस्पताल पहुंचा तो नर्स ने फरमाया है...!
.
बहारों फूल बरसाओ, किसी का महबूब एंबुलेंस में आया है...!

विज्ञापन
Jokes Comedy Jokes Viral Jokes Husband Wife Jokes Viral Jokes Chutkule
Jokes - फोटो : Pixabay

महिला - सेठ जी लाल मिर्च देना।
.
सेठ (नौकर से) - हरी मिर्च दे जल्दी...!
.
महिला - सेठ जी, लाल मिर्च चाहिए।
.
सेठ - हरी मिर्च देना जल्दी...!
.
महिला (गुस्से में) - अबे पागल हो गया है क्या सेठ। लाल मिर्च मांग रही हूं लाल...!
.
सेठ - बहन जी, ठंड रखो ठंड। लाल मिर्च ही दूंगा, हरी तो मेरे नौकर का नाम है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed