जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का ज्ञान...
दाढ़ी बढ़ाने से गर्लफ्रेंड मिल जाती है...
.
.
इस एक अफवाह ने सारे लड़कों को
आदिमानव बना रखा है...!!!
मां- अजी सुनते हो, पड़ोस वाले शर्माजी हैं ना...?
.
पापा- क्या हुआ उनको...?
.
मां- अरे, उनके लड़के के गणित में 99 नंबर आए हैं।
.
पापा- और 1 नंबर कहां गया...?
.
मां- वो हमारा बेटा लेकर आया है...!!!
.
पापा - मेरा लट्ठ निकाल तो जरा...!!!
पति - सब्जी में नमक नहीं है आज...
.
पत्नी - वो क्या है ना, आज सब्जी थोड़ी जल गई थी...
.
पति - तो सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला...?
.
पत्नी - मां ने कहा था कि जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए...!!!
पप्पू - कहा जाता है जोड़ियां स्वर्ग में बनकर आती हैं,
लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है...?
.
गप्पू - क्या होता है...?
.
पप्पू - शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में ही तय किया जाता है...!!!