फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: आध्यत्मिक हुए पति को पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 31 Mar 2021 04:47 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 31 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Jokes Chutkule Comedy Jokes Husband Wife Jokes Funny Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

बैंक मैनेजर - मिश्रा जी हमारे पुराने ग्राहक हैं, तुमने उनसे बदतमीजी की
मेरे सामने फोन करके माफी मांगो...!
.
क्लर्क - हेलो, मिश्रा जी...!
.
मिश्रा जी - हां, बोल रहा हूं।
.
क्लर्क - मैं बैंक से बोल रहा हूं जी।
.
मिश्रा जी - बोलो...
.
क्लर्क - कल मैंने आपसे कहा था कि 'भांड़ में जा तू'
.
मिश्रा जी - हां, तो...?
.
क्लर्क - तो अब मत जाना, बस यही कहने के लिए फोन किया था...!

Jokes Chutkule Comedy Jokes Husband Wife Jokes Funny Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक आदमी ने बस में बगल की सीट वाली महिला से पूछा -
आपने जो परफ्यूम लगाया है, उसका नाम जान सकता हूं...?
.
अपनी पत्नी को भेंट करुंगा...!
.
महिला - बीवी को मत भेंट कीजिएगा,
वरना किसी भी जलील आदमी को उनसे बात करने का बहाना मिल जाएगा...!

Jokes Chutkule Comedy Jokes Husband Wife Jokes Funny Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पप्पू - मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या है...?
.
गप्पू - पता नहीं, तुम बताओ।
.
पप्पू - मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Chutkule Comedy Jokes Husband Wife Jokes Funny Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

आज सुबह सुबह थोड़ा सा आध्यात्मिक हो गया और आंखें बंद करके सोचने लगा -
कौन हूं मैं...?
कहां से आया हूं...?
क्यों आया हूं...?
.
तभी किचन से आवाज आई - एक नम्बर के आलसी हो तुम,
पता नहीं कौन सी दुनिया से यहां आए हो मेरा वक्त खराब करने,
उठो और नहाने जाओ...!

विज्ञापन
Jokes Chutkule Comedy Jokes Husband Wife Jokes Funny Jokes Viral Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं?
.
दादी - मुझसे बातें कर ले...
.
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली?
.
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे। 
.
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे। 
.
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी तो फिर सात हो जाएंगे। 
.
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके तो फिर छह हो जाएंगे। 
.
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा तो फिर सात हो जाएंगे...। 
.
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
.
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed