जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: ठोकर लगने से परेशान पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने अचानक पति को जोर से लात मारी...!
.
पति बेचारा तिलमिला उठा...
.
पति - मारा क्यों...?
.
पत्नी - जी मच्छर था...
मेरे जीते जी कोई और आपका खून चूसे,
ये मुझसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं होगा...!
पप्पू - चैटिंग किसे कहते हैं...?
.
गप्पू - पता नहीं, तुम ही बताओ।
.
पप्पू - जो एक दूसरे का थोबड़ा देखे बिना ही एक दूसरे को पकाते हैं,
आधुनिक समाज में उसे ही चैटिंग कहते हैं...!
पति - ये कैसी दाल बनाई है...?
ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है...!
.
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो,
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है, क्या नहीं...?
.
पत्नी (बेलन दिखाते हुए) - पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ...
कब से देख रही हूं, पानी में डूबो-डूबो कर रोटी खा रहे हो...!
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें इंसान को चलना सिखाती हैं...
.
गप्पू - हां, सही बात है।
.
पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही टूट गया ना...!