फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jija Sali Jokes: जब साली ने जीजाजी के अरमानों पर फेर दिया पानी, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

Wed, 22 Mar 2023 03:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Jija Sali Jokes: Jija Sali Ke Majedar Chutkule Read Hasane Wale Jokes in Hindi
Jija Sali Jokes - फोटो : अमर उजाला

Jija Sali Jokes: अगर आप हर दिन सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो आप जीवनभर स्वस्थ रह सकते हैं। हंसने से इंसान का मन पसन्न रहता है और वह तनाव मुक्त रहता है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि आप कभी भी हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला..



एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?

Jija Sali Jokes: Jija Sali Ke Majedar Chutkule Read Hasane Wale Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

साली-जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन
सिर्फ छिपकली से ही डरती है
साली ने अपनी दीदी को यह बात बता दी, फिर क्या जीजाजी की खूब हुई धुनाई 
 

Jija Sali Jokes: Jija Sali Ke Majedar Chutkule Read Hasane Wale Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही,
हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो,
पिंटू - कोई बात नहीं डॉक्टर साहब,
जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा।
पिंटू  की बात सुनकर डॉक्टर ने उसे भगा दिया।

Hindi Jokes: अमीर आदमी- मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, तेरे पास क्या है? गरीब आदमी ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Jokes: Jija Sali Ke Majedar Chutkule Read Hasane Wale Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति- दिन भर सोती रहती हो
पत्नी - अब मैं आराम भी ना करूं
पति- उठो, चाय बना दो जल्दी से
पत्नी - खुद बना लो ना !
पति- मेरे सर में तेज दर्द है
पत्नी - हां, तो मेरे भी गले में दर्द है
पति - ठीक है तुम मेरा सर दबा दो और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं।

Funny Jokes: टीचर- तुमने आज तक कोई नेक काम किया है, छात्र का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Jija Sali Jokes: Jija Sali Ke Majedar Chutkule Read Hasane Wale Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- अच्छा बच्चों बताओ, ड्राइवर और कंडक्टर में क्या फर्क होता है?
स्टूडेंट- गुरुजी, कंडक्टर सो गया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा..लेकिन अगर ड्राइवर सो गया तो सब का टिकट कट जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed