Jokes in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। बड़े-बड़े डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि हर इंसान को थोड़ी रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था, पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
Jokes in Hindi: चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं।
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है!
झा गया सन्नाटा
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!
Desi Cutkule: अब हमारी शादी नहीं हो पाएगी, लड़के का जवाब पढ़कर लड़की के होश उड़ गए
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
Most Funny Jokes: रात को देर से घर आने पर बेटे ने मां से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)