फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बेटे ने मां के सामने खोल दिया पिता का बड़ा राज, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 08 Jan 2025 04:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 04:09 PM IST
सार

Husband Wife Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day Today jokes
पति पत्नी जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Husband Wife Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है। आज भी हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



बेटा- मम्मी प्लीज ये रस्सी अपनी जीभ से काट दो 
मम्मी- बेवकूफ रस्सी जीभ से कैसे कट सकती है? 
बेटा- क्यों? कल ही तो पापा कह रहे थे कि आपकी जुबान कैची की तरह चलती है।
फिर क्या पापा की हो गई धुनाई
 

Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day Today jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू  - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है
 

Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day Today jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर - खाना कहां खाते हो?
पिंटू  - रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर - अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो।
पिंटू  - ओह! ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया। 

Jija Sali Jokes: साली- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day Today jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

टीचर - पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।     
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं। 

Comedy Jokes: डॉक्टर मरीज का ये जोक्स है बेहद मजेदार, पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे आप

विज्ञापन
Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day Today jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

रिंकी - इतनी देर से तू क्या सोच रही है? 
चिंकी - जानती है कल रात की आंधी में एक टी- शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
रिंकी - तो इसमें क्या हुआ? 
चिंकी - सोच रही हूं कि जींस ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed