Comedy Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Doctor Patient Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Comedy Jokes: डॉक्टर मरीज का ये जोक्स है बेहद मजेदार, पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे आप
Comedy Jokes: हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था।
डॉक्टर - तो इससे क्या?
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया।
पिता की बात सुनकर डॉक्टर रह गया हैरान
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को देखता रहता हूं... उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
Jokes in Hindi, Chutkule: गप्पू से दादा- बेटा अंदर से जरा मेरा दांत लेकर आना, फिर जो हुआ जान नहीं रुकेगी हंसी
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
Jokes in Hindi: देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हैं? भाभी का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
पप्पू पिंकी से- एक ही कपड़े पहनकर रोज घूमती हो, अजीब नहीं लगता?
पिंकी- यह मेरी ऑफिस यूनिफार्म है बेरोजगार आदमी।