फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना', छात्र ने दिया गजब का जवाब

Mon, 15 Jan 2024 04:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

हिंदी जोक्स: वर्तमान समय में काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। अगर हमें मानसिक तनाव और दिल की बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान का बुरा समय भी जल्द ही बीत जाता है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने के सफर पर...



पत्नी- जी कैसे हैं आप? 
पति- ठीक हूं। 
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप? 
पति- तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो? 
पत्नी- मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।
 

Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों? 
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।

Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : Twitter


मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ
'सांप की दुम पर पैर रखना'
स्टूडेंट- पत्नी को मायके जाने से रोकना... 
टीचर समझ नहीं पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई... 

जोक्स: संता- अगर तुम्हें सर्दी लगती है तो क्या करते हो? बंता का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।
बैंक मैनेजर- क्या मतलब? 
महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।


आज के मजेदार जोक्स: पति प्रवचन सुनकर आया घर, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Hindi Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

पिंटू पहले दिन कॉलेज पहुंचा तो खुशी से उछलने लगा
दोस्त- अरे पिंटू इतना खुश क्यों हो रहे हो?
पिंटू- आज पहली बार किसी लड़की ने मुझसे बात की
दोस्त- अरे वाह! क्या कहा उसने...
पिंटू- मैं मेट्रो में बैठा था, वो बोली उठो यह लेडीज सीट है!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed