Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुलकर हंसने से फेफड़ों में मौजूद पुरानी हवा शरीर से बाहर निकलती है और ऑक्सीजन युक्त ताजी हवा फेफड़ों में गहराई तक जाती है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए हमें पुरानी हवा को बाहर निकालने की जरूरत होती है। इसमें हंसी काफी मदद करती है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में खुल कर हंसना बहुत मुश्किल हो गया है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ वायरल जोक्स। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Hindi Jokes: आदमी- भैया ये रास्ता किधर जाता है? पप्पू का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक आदमी ने पूछा- भैया ये रास्ता किधर जाता है...?
पप्पू ने कहा- ये रास्ता बर्बादी की तरफ जाता है,
आदमी ने फिर पूछा- वह कैसे...?
पप्पू बोला- इसलिए कि इस रास्ते से मेरी बरात आई थी...
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं
एक कहता हूं तो दो कहती है, हर समय चिड़चिड़ करती रहती है,
मेरी सुनती ही नहीं, क्या आप उसे शांत करने की कोई दवा दे सकते हैं...?
डॉक्टर ने गहरी सांस ली और बोले- अबे ये सब इतना आसान होता तो मैं संडे को भी क्लिनिक खोल कर क्यों बैठता...
पति भागा भागा होटल के मेनेजर के पास आया और चिल्लाता हुआ बोला
जल्दी चलो, मेरी बीवी खिड़की से कूद कर जान देना चाहती है
मेनेजर-मैं क्या करूं
पति-कमीने, खिड़की नहीं खुल रही है
Hindi Chutkule: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
एक हाथी ने जिन्दगी में पहली बार चूहा देखा
हाथी ( चूहे से ) -तुम कौन हो ?
चूहा ( हाथी से ) - मैं चूहा हूं
हाथी - तुम्हारी उम्र क्या है ?
चूहा - एक साल
हाथी - उम्र तो मेरी भी एक साल है लेकिन तुम तो बहुत छोटे हो यार !
चूहा - दरअसल मैं तीन-चार महिने से बीमार चल रहा हूं