Hindi Chutkule: व्यस्त जीवन में लोगों के पास हंसने का भी समय नहीं है। इसकी वजह से लोगों को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। तनाव से बचने के लिए थोड़ा सा समय निकालकर हंसी ठिठोली करते हैं, तो आप इन परेशानियों से बच सकते हैं। दरअसल, हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है। इससे आप कई बीमारियों से भी बचे रहते हैं। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसकी वजह से दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपको हंसा हंसाकर कर देंगे लोटपोट।
Hindi Chutkule: पति और पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित - तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू - वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।
पंडित बेहोश!
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे...
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”
Funny Jokes: जब सास ने बहू की बोलती कर दी बंद, पढ़िए मजेदार चुटकुले
पत्नी - तुम बहुत स्वार्थी हो
पति - भगवान के वास्ते अब बताओ भी, हुआ क्या है?
पत्नी- जो तुम्हारे लैपटॉप में एक फोल्डर है, तुम उसका नाम Our Documents भी तो रख सकते थे न....
पति- अब पति ने माइक्रोसॉफ्ट को मोडिफिकेशन के लिए मेल किया है।
Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
पति और पत्नी मंदिर गए
पति (पत्नी से)- तुमने क्या मांगा?
पत्नी (पति से)- आप और मैं सात जन्म तक साथ रहे
पत्नी- और आपने क्या मांगा?
पति- ये हमारा सातवां जन्म हो