Hindi Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी ठहाके लगाकर हंसने लगेगा। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
चिंटू- तुझे पता है कल में सूरज से भिड़कर आया.
पिंटू- क्या बात कर रहा है?फिर क्या हुआ?
चिंटू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई...
पिंटू- किसने मारा?
चिंटू- सूरज की मम्मी ने...
Funny Jokes: सोनू ने नर्स से कहा- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
यमराज (औरत से)- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं।
औरत- बस दो मिनट दे दो।
यमराज- दो मिनट में ऐसा क्या कर लोगी?
औरत- फेसबुक पर स्टेटस डालना है, Traveling to Yamlok।
Jokes: साली- पहले क्या आया अंडा या मुर्गी? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।