Hindi Jokes: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला- कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं!
साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Viral Jokes: बंता से संता- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- आपका प्लान क्या है...?
सेक्रेटरी- शादी से लेकर विदाई...
पप्पू- बस... बस... मतलब पटी-पटाई हो...
पप्पू के गाल पर थप्पड़ मारकर सेक्रेटरी बोली- बाबा की सर्विस है...इडियट
Jokes: लड़की से लड़का- मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता घर वाले नहीं मान रहे, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
बच्चा पुरानी एल्बम देखते हुए बोला- मम्मी ये फोटो में तुम्हारे साथ कौन है?
मम्मी - ये तेरे पापा हैं।
बच्चा - तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं?
बच्चे का जवाब सुनकर मम्मी बेहोश हो गई।