फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी आपको लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 07 Dec 2025 06:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 06:40 PM IST
सार

Hindi Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Hindi Jokes husband wife jokes pati patni jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...




पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
 

Hindi Jokes husband wife jokes pati patni jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी - चल तो रहे हो, 
मायके लड़ना मत
वो मेरे पापा का घर है। 
.
.
.
पति (झुंझलाकर)- तो मेरे पापा का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज यहां महाभारत करती हो...!

 

Hindi Jokes husband wife jokes pati patni jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।

Hindi Jokes: डॉक्टर बोला- तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है, मरीज ने कही ऐसी बात की फूट पड़ेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes husband wife jokes pati patni jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती हो? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर घूम गया दिमाग

विज्ञापन
Hindi Jokes husband wife jokes pati patni jokes in Hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed