फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: डॉक्टर बोला- तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है, मरीज ने कही ऐसी बात की फूट पड़ेगी हंसी

Sat, 06 Dec 2025 01:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Dec 2025 01:53 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसी न सिर्फ मन हल्का करती है, बल्कि दिमाग को भी रीफ्रेश करती है। इसलिए दिन में कुछ पल निकालकर खुद भी हंसी और दूसरों को भी हंसाएं। नीचे दिए गए ये जोक्स इतने मजेदार हैं कि इन्हें पढ़ते ही आपका गंभीर से गंभीर चेहरा भी मुस्कुरा उठेगा।
 

विज्ञापन
Doctor Patient Guest Receptionist Pati Patni Jokes In Hindi Funny comedy Viral Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

दैनिक जिंदगी की भागदौड़ में कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे हमारी हंसी कहीं ट्रैफिक में फंसकर रह गई हो। ऊपर से काम का तनाव, घर की जिम्मेदारियां और मोबाइल का नॉन-स्टॉप ड्रामा। सब मिलकर मूड को और खराब कर देते हैं। ऐसे में एक छोटा सा चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान लाने की ताकत रखता है। हंसी न सिर्फ मन हल्का करती है, बल्कि दिमाग को भी रीफ्रेश करती है। इसलिए दिन में कुछ पल निकालकर खुद भी हंसी और दूसरों को भी हंसाएं।



नीचे दिए गए ये जोक्स इतने मजेदार हैं कि इन्हें पढ़ते ही आपका गंभीर से गंभीर चेहरा भी मुस्कुरा उठेगा।

पति–पत्नी की बहस चरम पर थी।
गुस्से में पत्नी बोली -“मैं अब दस तक गिनूंगी! अगर तुमने एक भी शब्द नहीं बोला, तो मैं जहर पी लूंगी!”
पत्नी ने शुरू किया- “एक…”
पति चुप।
“दो…”
पति फिर भी शांत।
पत्नी का गला भर आया, “कुछ बोलो ना…”
पति ने अखबार मोड़कर कहा, “अरे, गिनती आगे बढ़ाओ।”
पत्नी तुरंत बोली, “ओह, भगवान का शुक्र है। आप बोले तो… नहीं तो मैं तो सच में पी ही लेती।”

Doctor Patient Guest Receptionist Pati Patni Jokes In Hindi Funny comedy Viral Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर गंभीर चेहरा बनाकर बोला- “तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है।”
सोनू पहले तो फफककर रोया।
फिर आंसू पोंछकर बोला- “ठीक है डॉक्टर साहब, पर ये बताइए… फेल कितने नंबर से हुई है?”
डॉक्टर का दिमाग कुछ सेकंड के लिए उसी पल स्थिर हो गया।
Doctor Patient Guest Receptionist Pati Patni Jokes In Hindi Funny comedy Viral Chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पार्क में बैठे दो दोस्त बातें कर रहे थे।
राम बोला- “जानता है, इंसान का दिमाग 24 घंटे एक्टिव रहता है… बस दो मौकों पर बंद पड़ जाता है।”
श्याम ने चौंककर पूछा- “कौन-से दो मौके?”
राम हंसकर बोला- “एक परीक्षा देते वक्त… और दूसरा जब बीवी चुनने की बारी आती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Guest Receptionist Pati Patni Jokes In Hindi Funny comedy Viral Chutkule
हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik

बस अचानक झटके से रुकी और एक लड़का आगे की सीट पर बैठी लड़की पर जा गिरा।
लड़की ने झल्लाकर कहा- “क्या कर रहे हो?”
चिंटू ने तुरंत जवाब दिया- “आईटीआई… और आप?”
लड़की का चेहरा देख लेने लायक था।

विज्ञापन
Doctor Patient Guest Receptionist Pati Patni Jokes In Hindi Funny comedy Viral Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकालकर एसिड में डालते हैं और पूछते हैं-
“बताओ, ये सिक्का इसमें घुलेगा या नहीं?”
स्टूडेंट ने तुरंत कहा- “नहीं घुलेगा।”
टीचर ने प्रभावित होकर पूछा- “कैसे पता?”
स्टूडेंट बोला-“सर, अगर ये एसिड सिक्का घोल देता… तो आप खुद का सिक्का नहीं डालते, हमसे मांग लेते।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed