फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पति से पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Tue, 25 Mar 2025 09:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
 

Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पत्नी- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा...

 

Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Jokes in Hindi Funny: गर्लफ्रेंड- जानू, तुम मेरे लिए जान दे सकते हो? जवाब पढ़कर ठहाके लगाने को हो जाएंगे मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!

Jokes in Hindi Funny: साली साहिबा ने जीजा को बताया अपनी खूबसूरती का ऐसा राज, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

सोनू अपने दोस्त मिंटू को ज्ञान बांट रहा था
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed