Jokes in Hindi Funny: हम जोक्स और चुटकुले इसलिए पढ़ते हैं क्योंकि वे हमें हंसाने और तनाव से राहत देने का काम करते हैं। जोक्स पढ़ने के बाद की हंसी हमारे मूड को अच्छा बनाती है और हमें खुशी का अनुभव कराती है। यही नहीं, जब हम किसी के साथ मजाक या चुटकुले साझा करते हैं, तो हमारे रिश्ते मधुर बनते हैं। जोक्स पढ़ना और हंसना केवल एक मजेदार आदत ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Jokes in Hindi Funny: साली साहिबा ने जीजा को बताया अपनी खूबसूरती का ऐसा राज, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Jokes in Hindi Funny: जोक्स पढ़ना और हंसना केवल एक मजेदार आदत ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं।
जीजा अपनी साली के साथ चैटिंग करते हुए
जीजा - वाह तुम तो अपनी बहन से भी ज्यादा खुबसूरत हो
साली - जीजू आप बड़े वो हो।
जीजा - अच्छा ये तो बताओ तुम इतनी खुबसूरत कैसे हो? आखिर क्या इस्तेमाल करती हो?
साली - फोटोशॉप और कैमरा फिल्टर जीजू।
जीजा बेहोश।
ढोलू और उसकी शैतानियां
शिक्षक- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है?
ढोलू- जी सर, बिल्कुल किया है।
शिक्षक- कौन सा?
ढोलू- एक बार एक महिला आराम से घर जा रही थी, मैंने उनके पीछे कुत्ता दौड़ा दिया, वह जल्दी घर पहुंच गई।
मोनू - अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
सोनू - मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
मोनू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
सोनू - तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।
पति- जानू तू तो करोड़ों की है...
पत्नी- तो उसी करोड़ों में से 50000 रुपये देना, सहेलियों के साथ सिंगापुर घूमने जाना है फिर क्या था पति बेहोश।