Hindi Jokes: अगर आपको स्वस्थ रहना है, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव से बचा रहता है और कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसान बहुत जरूरी है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए जब भी आपको मौका मिले हंसी-मजाक जरूर करिए। इसलीलिए हम आप सभी लोगों को हंसाने के लिए कुछ जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Hindi Jokes: आधी रात को घर का दरवाजा खटखटा रहा था पति, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
आधी रात को पति अपने घर का दरवाजा खटखटाया...
सरला- कौन है?
पति- मैं हूं?
सरला- मैं कौन?
पति गुस्से में बोला- अरे बेवकूफ, तू सरला और कौन।
संता-अपना सिर पानी मे डुबो के खड़ा था.
बंता -क्या कर रहे हो सोहन भाई
संता- आज कल दिमाग नहीं चल रहा है. सो देख रहा हूं की पंचर तो नहीं हो गया है ।
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया।
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया।
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया।
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा।
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- सुना है स्वर्ग में पति के साथ पत्नी को नहीं रहने देते, पति ने दिया गजब का जवाब
पत्नी- मेरे गांव में बोलने वाला पहला रेडियो मेरे पापाजी लेकर आये थे।
पति- अपनी मम्मी के बारे में ऐसा नहीं बोलते, पगली।