Hindi Jokes: हंसी आपकी मानसिक तनाव और चिंता से दूर रखने में मदद करती है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। इसकी वजह से तनाव आपसे दूर रहता है। मानसिक तनाव और बीमारियों से दूर रहना है, तो आप हर दिन सुबह और शाम हंसा करें। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद माना जाता है। तनान की वजह से वर्तमान समय में किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है। ऐसे में हंसी एक दवा का काम कर सकती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: पति ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर नहीं कंट्रोल होगी हंसी
संता- यार मुझे यकीन नहीं हो रहा है की तूने मुझे अपने घर बुलाकर इतनी बढ़िया दावत दी ।
बंता- ये तो मेरा फर्ज था दोस्त
संता- मुझे एक चीज समझ नहीं आई यह तेरा कुत्ता मुझे देख के भौंक क्यों रहा है ?
बंता- लगता है इसने अपनी प्लेट पहचान ली है... इससे पहले की काटे जल्दी से खिसक ले
चिंटू- यार कल तो तू बहुत मायूस था... आज इतना खुश कैसे है ?
पिंटू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
चिंटू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है... उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
पिंटू- नहीं यार...मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था तभी आंटी बाहर आईं...
आंटी- क्यों खड़े हो यहां?
लड़का- ऐसे ही...
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढों, लिखो करियर सेट कर लो...
लड़का- आपकी लड़की तो मुझ से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा...!
Funny Jokes: जब घर आए 'बीवी' के रिश्तेदार तो 'पतिदेव' ने कह दी गजब की बात, पढ़िए झन्नाटेदार चुटकुले
एक सज्जन आदमी ने एक सात साल की लड़की से पूछा -
तुम्हारे बाल वाकई बहुत सुन्दर हैं...
ये तुम्हे किससे मिले हैं, मम्मी या पापा से...?
लड़की ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया,
जहां तक मेरा खयाल है, मुझे ये बाल मेरे पापा से मिले हैं, क्योंकि उनके सिर के सारे बाल गायब हैं...!