फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पति ने पत्नी से पूछा - तुम मेरी फिल्म में काम करोगी, जवाब सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

Fri, 11 Feb 2022 11:21 AM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 11 Feb 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes husband asked wife do you act in my film read pati patni funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

चंद पलों की मुस्कान आपके बड़े से बड़े दुःख को भी दूर कर सकती है। अगर आप सुबह-शाम कुछ समय हंसने की आदत डाल लें तो आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हंसने के लिए हम अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं। ऐसा करने से हमारे आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे मजेदार और बेहतरीन जोक्स और चुटकुले जो आपको हंसने में मदद करेंगे। तो फिर देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने के इस सफर में.......

 

पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा? 
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है? 
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे? 
पति- हां, क्या करना है? 
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है? 
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!

Hindi Jokes husband asked wife do you act in my film read pati patni funny chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'... 

Hindi Jokes husband asked wife do you act in my film read pati patni funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

मास्टरजी - पढ़ाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं 
मोनू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो 
मास्टरजी - बता ताजमहल किसने बनाया 
मोनू- मिस्त्री ने 
मास्टरजी - अबे गधे मतलब किसने बनवाया 
मोनू- ठेकेदार ने बनवाया होगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes husband asked wife do you act in my film read pati patni funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पार्टी में मॉर्डन लड़की से हंस-हंस कर
बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली…..
चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति : पर मुझे चोट कहां लगी है??
पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं...???? 

विज्ञापन
Hindi Jokes husband asked wife do you act in my film read pati patni funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

शिक्षक : “कौनसा पंछी सबसे तेज़ उड़ता है?
छात्र : सर गदहा।
शिक्षक : “नालायक, गदहा कोई पंछी हैं।
तेरा बाप क्या करता है?
छात्र : “दाउद के गैंग में ‘शूटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed