Hindi Jokes: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Hindi Jokes: बस में दो लड़कियां सीट के लिए लड़ रही थीं, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
दो लड़कियां बस में सीट के लिए झगड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे जो उम्र में बड़ी हो वह बैठ जाओ
फिर क्या था पूरे रास्ते दोनों खड़ी रहीं
तीसरा आदमी उस सीट पर बैठकर झगड़ा देखने लगा
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
Chutkule: भाभी की बात सुनकर देवर की बोलती हो गई बंद, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
Hindi Jokes: डॉक्टर बोला- तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है, मरीज ने कही ऐसी बात की फूट पड़ेगी हंसी
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू- ठीक है मम्मी, मैं समझ गया कि मुझे भी
अब पापा की तरह रहना है...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)