फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: गप्पू ने अपने सपनों को लेकर पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Thu, 21 May 2026 12:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 21 May 2026 12:40 PM IST
सार

Funny Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बचे रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
Hindi Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Jokes Girl Boy New Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Chutkule In HIndi: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में जब मन थक जाता है, तब एक छोटा सा मजेदार चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान ला देता है। यही वजह है कि चुटकुले हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं। चुटकुले सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह रिश्तों को मजबूत बनाने का भी एक तरीका हैं। दोस्तों के बीच बैठकर हंसी-मजाक करना या परिवार के साथ हल्के-फुल्के जोक्स शेयर करना माहौल को खुशनुमा बना देता है। कई बार तो एक अच्छा चुटकुला पूरे दिन का मूड बदल देता है। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं,
मेरे सपनों में तो, मैं कभी मर जाता हूं
तो कभी गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....

Hindi Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Jokes Girl Boy New Jokes 2026
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
ऑफिस में आई नई सेक्रेटरी ने एक दिन अपने बॉस से पूछा-
सर आपकी बीवी मुझे इतनी शक भरी
नजरों से क्यों देखती हैं?
बॉस ने ठंडी सांस ली और कहा-
क्योंकि तुमसे पहले वही मेरी सेक्रेटरी थी.....


सेक्रेटरी- सर आप हमेशा अपनी कंपनी में 
शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं?
बॉस- क्योंकि वे बेइज्जती सहने के आदी होते हैं और
उन्हें घर जाने की जल्दी भी नहीं होती......
Hindi Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Jokes Girl Boy New Jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- शादी के बाद पत्नी को हमेशा खुश रखना चाहिए
पति- शादी करके पत्नी को खुश रखना बड़ी बात नहीं है
बल्कि शादी करके खुद खुश रहना बड़ी बात है....  

Funny Chutkule: पाप का घड़ा भरने पर क्या होता है? भाभी का जवाब सुनकर देवर के होश उड़ गए

Jokes In Hindi: साली- लोग कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर बनाई जाती हैं, जीजा ने दिया गजब का मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Jokes Girl Boy New Jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए,
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था,
इसलिए सोचने लगा कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....


एक लड़के ने एक खूबसूरत लड़की से पुछा,
आप कहां रहती हो?
लड़की ने जवाब दिया- एम जी रोड 
लड़का- इतनी खूबसूरत होकर भी रोड पर रहती हो,
चलो मेरे घर चलो.......
विज्ञापन
Hindi Jokes Gappu Pappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Jokes Girl Boy New Jokes 2026
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
चिंटू (चपरासी से)- आज मास्टर ने मेरी बहुत पिटाई की
चपरासी- फिर क्या हुआ?
चिंटू- मेरा खून गर्म हो गया
इसलिए मैने कब्रिस्तान में मास्टर जी की फोटो टांग कर
Coming Soon लिख दिया.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed