जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार हंसना भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पति-पत्नी के बीच हुई मजेदार बातचीत सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
डॉक्टर- तुम्हारी नब्ज तो ठीक चल रही है, बिल्कुल घड़ी की तरह
लड़की- अरे नहीं, आपने गलती से नब्ज की जगह मेरी घड़ी पर हाथ रख दिया है
आलसी लड़का- पापा एक ग्लास पानी लाना
पापा- खुद उठ के ले ले
लड़का- प्लीज, दे दो ना पापा
पापा - अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगा
लड़का- थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेते आना
डॉक्टर बोला - तुम्हारा लिवर फूल गया है
शराबी - इसका मतलब कि अब इसमें और ज्यादा दारू आ सकती है! डॉक्टर चुप और शराबी मस्त
टीचर- एक टोकरी में 10 आम थे 3 सड़ गए तो कितने आम बचे?
गोलू- 10
टीचर- अरे मूर्ख 10 कैसे बचेंगे?
गोलू- सड़े हुए आम कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे