फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 09 Jun 2025 09:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 09:45 PM IST
सार

Hindi Jokes: हर किसी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का काफी महत्व है। हंसने मन तनाव से दूर रहता है और आप चिंतामुक्त रहते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Hindi Jokes friend jokes whatsapp jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Hindi Jokes:  हर किसी के जीवन में हंसने-मुस्कुराने का काफी महत्व है। हंसने मन तनाव से दूर रहता है और आप चिंतामुक्त रहते हैं। इंसान की कई बीमारियों की वजह मानसिक तनाव है। तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



दोस्त- भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी
हो रही है।
दूसरा दोस्त - अरे वाह, फिर शादी कब है?
दोस्त - मेरी 2 मई को और उसकी 11 जुलाई को
 

Hindi Jokes friend jokes whatsapp jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

रमेश- सर मैंने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक भी नहीं कराया, फिर भी 200 रुपये सब्सिडी आ गई
बॉस- वो सब्सिडी नहीं, तुम्हारा इन्क्रीमेंट है...
 

Hindi Jokes friend jokes whatsapp jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

रमेश- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- जानू तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना....

Funny Jokes: शादी के कुछ दिन बाद दामाद ने अपनी सास को फोन लगाया, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes friend jokes whatsapp jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

चिंटू: सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है?
बॉस: खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है
पत्नी से या मुझसे ?
चिंटू: ठीक है सर मैं ऑफिस आ रहा हूं...

Hindi Jokes: मुर्गी ने बतख से शादी कर ली, इन मजेदार जोक्स को पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
Hindi Jokes friend jokes whatsapp jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

कर्मचारी (अपने बॉस से)- सर, मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा।
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं।
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं भी रात को पाव भाजी का ठेला लगाता हूं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed