फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: बेटी- मुझे एक लड़का बहुत पसंद है, मां का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 26 May 2025 10:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 26 May 2025 10:56 AM IST
सार

Hindi Jokes: तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे।

विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes mother daughter chutkule in hindi
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik

Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसपास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



मां- बेटी इतनी लिपस्टिक लगाकर कहां जा रही हो?
बेटी- मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- बेटी तुझे कोई लड़का पसंद है क्या?
बेटी खुश होकर- हां मां मुझे एक लड़का बहुत पसंद है
मां- तो उस कमीने से बोल दे कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय कर दी है......
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes mother daughter chutkule in hindi
Viral Funny Jokes - फोटो : freepik
साली ने जीजा से पूछा- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? 
जीजा ने कहा- कभी भी करो, पर बीवी को पता नहीं चलना चाहिए.......


पत्नी- सुनो जी, मैं ड्राइवर को नौकरी से निकालने वाली हूं
उसके चक्कर में मैं सात बार मरते-मरते बची
पति- उसे एक और मौका देके देखो ना
पत्नी बेहोश.....
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes mother daughter chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे
बीवी के बस में रहता हूं.......
 

Funny Jokes: टीचर- कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? चिंटू ने दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes mother daughter chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑपरेशन टेबल पर लेटे हुए मरीज ने डॉक्टर से पूछा?
डॉक्टर साहब मुझे अस्पताल में कब तक रुकना पड़ेगा
डॉक्टर- ऑपरेशन सफल हुआ तो एक हफ्ता नहीं तो आधा घंटा....
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes mother daughter chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik

आदमियों की आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी

पहली आत्मा दूसरी से- आत्महत्या दो तरह की होती है
पहली तेज और आसान- गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ

दूसरी धीमी और दर्दनाक- गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed