फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Sun, 25 May 2025 08:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 08:01 PM IST
सार

Jokes, Chutkule in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसी बहुत जरूरी है। हंसने से अच्छी नींद आती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

विज्ञापन
Jokes Chutkule in Hindi Funny Jokes Comedy Jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Jokes, Chutkule in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसी बहुत जरूरी है। हंसने से अच्छी नींद आती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। हालांकि आज कल ज्यादा व्यस्त होने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। हंसने में जोक्स हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
 

Jokes Chutkule in Hindi Funny Jokes Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो...?
पप्पू- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!'
 
 

Jokes Chutkule in Hindi Funny Jokes Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी...!
पति- फिर अब क्या हुआ...?
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया...!

Hindi Jokes: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की का जवाब सुनते ही उड़े होश
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Chutkule in Hindi Funny Jokes Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर-आज मैं क्विज प्रतियोगिता कर रही हूं  सभी बच्चे जल्दी-जल्दी जबाब देना
टीचर- बताओं मधुमक्खी हमें क्या देती है
बच्चा- शहद
टीचर- पतली बकरी क्या देती है
बच्चा- दूध...
टीचर और मोटी भैंस हमें क्या देती है
बच्चा- होमवर्क
दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़

Jokes: साली- मोहब्बत शादी से पहले करनी चाहिए या शादी के बाद? जीजा का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
Jokes Chutkule in Hindi Funny Jokes Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed