Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हवा और खानपान के साथ-साथ खुश रहना भी जरूरी होता है। चिंता और मानसिक तनाव की वजह से मनुष्य को कई बीमारियां घेर लेती हैं। इंसान के स्वस्थ रहने के लिए हंसना जरूरी है। हम सभी को हंसाने में जोक्स बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंटरनेट पर कई मजेदार जोक्स पढ़ने को मिल जाते हैं जो रोत हुए इंसान को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। तनावपूर्ण माहौल में जोक्स लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। आईए पढ़ते हैं ऐसे ही हंसाने वाले जोक्स...
Hindi Chutkule: साली साहिबा के सवाल का जवाब देकर फंस गए जीजाजी, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स
डॉक्टर भाभी और देवर आपस में बात कर रहे थे
भाभी (डॉक्टर)- देवर जी, आप खाना कहां खाते हो?
देवर- भाभी मैं तो रोज बाहर खाना खाता हूं।
भाभी (डॉक्टर)- अरे, देवर जी ऐसा मत किया करो।
देवर- अच्छा ठीक है भाभी जी, आज से मैं पैक करा के घर लाकर खाया करूंगा।
एक बार 5 डॉक्टरों ने मिलकर एक बड़े हाथी का ऑपरेशन किया,
ऑपरेशन करने के बाद बड़े डॉक्टर ने कंपाउंडर से कहा- देखो कोई औजार तो नहीं छूट गया पेट में,
कंपाउंडर बोला- औजार तो सब हैं, लेकिन डॉक्टर गुप्ता नहीं दिखाई दे रहे!
मंदिर में जय- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
जय- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो...!
Funny Jokes: जीजा-साली के मजेदार जोक्स पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...!
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में... आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में'
रसोई में से बीवी की आवाज आई -घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!