Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। सुबह और शाम हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। योग गुरु और डाॅक्टर भी इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: महिला- मेरा वजन कैसे कम होगा? डॉक्टर ने दिया मजेदार जवाब
महिला- मेरा वेट कैसे कम होगा?
डॉक्टर- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।
महिला- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे!
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
टीचर- मिंटू तुम कॉलेज क्यों आते हो?
चिंटू- सर जी, विद्या के लिए
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
चिंटू- सर, आज विद्या नहीं आई इसलिए..
Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
पत्नी ने एक बोर्ड देखा बनारसी साड़ी 10/- नायलॉन 8/- कॉटन 5/-
पत्नी खुश हो के अपने पति से- मुझे Rs..500 दो, में 50 साड़ी खरीदुंगी।
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रैस करने वाले की दुकान है वो