फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: टीचर- बहुवचन किसे कहते है? गोलू का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sat, 06 Sep 2025 05:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 06 Sep 2025 05:25 PM IST
सार

Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

 

विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes Pappu Funny New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



टीचर- बहुवचन किसे कहते है? 
गोलू- जब बहू अपने ससुराल वालों को 
खरी-खोटी सुनाती है, तो उसे बहु वचन कहते हैं
टीचर बेहोश.....

टीचर- पप्पू कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है
पप्पू- देखने दो सर, मैं अकेला फेल नहीं होना चाहता.....

Funny Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes Pappu Funny New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- यार रात को मेरे परदादा का फोन आया
सुरेश- क्या कहा उन्होंने?
राजू- कह रहे थे कि जितने पाप करने है, कर लो
स्वर्ग क्या नर्क तक में जगह नहीं है, 
हम खुद दीवार पर बैठे हैं.....
Funny Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes Pappu Funny New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
यमराज (पति से)- चलो मैं तुम्हे लेने आया हूं
तुम्हारा समय पूरा हुआ
पति- लेकिन अभी तो मेरी उम्र नहीं हुई और मैं एकदम स्वस्थ हूं
यमराज- तुम अपना मोबाइल बिना लॉक किए घर पर भूल गए हो 
और वो तुम्हारी पत्नी के हाथ लग गया है
पति- मैं भैंसे पर आगे बैठूंगा...


Today Funny Jokes: इंटरव्यू देने गए सुरेश ने बॉस से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes Pappu Funny New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर (पप्पू से)- तुम्हे तो बहुत कमजोरी है, छिलके सहित फल खाया करो
पप्पू- ठीक है डॉक्टर साहब
कुछ देर बाद पप्पू रोता-रोता डॉक्टर के पास वापस आया
डॉक्टर- अब क्या हुआ?
पप्पू- पेट में बहुत तेज दर्द है
डॉक्टर- क्या खाया?
पप्पू- छिलके सहित केला.....

पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
विज्ञापन
Funny Jokes Teacher Student Chutkule In Hindi Girlfriend Boyfriend Viral Jokes Pappu Funny New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
जज- तुम्हें तलाक क्यों चाहिए?
पति- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है,
प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो,
काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनट पहले भरे टब में डाल दिया करो,
आसानी से साफ हो जाएंगे
पति- समझ गया हजूर, मेरी अर्जी वापस दे दो......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed