फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Funny Jokes: इंटरव्यू देने गए सुरेश ने बॉस से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Sat, 06 Sep 2025 02:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 06 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Funny jokes boss employee new jokes in hindi jija sali viral chutkule boss secretary chutkule
Funny jokes - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा,खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....



सुरेश एक बड़ी कंपनी में इंटरव्यू देने गया
बॉस- बधाई हो, आप को सलेक्ट कर लिया गया है
आपकी सैलरी पहले साल 6 लाख (साल) होगी,
फिर अगले साल बढ़ाकर 10 लाख (साल) कर दी जाएगी
सुरेश (बॉस से)- फिर तो मैं अगले साल ही आऊंगा.....


बॉस (सुरेश से)- मैंने तुम्हें फोन किया था,
तुम्हारी पत्नी ने कहा तुम खाना बना रहे हो
तुमने वापस फोन क्यों नहीं किया?
सुरेश- सर किया था, आपकी पत्नी ने बताया
आप बर्तन धो रहे हो....
Funny jokes boss employee new jokes in hindi jija sali viral chutkule boss secretary chutkule
चटपटे चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- चलो खड़े होकर x की वैल्यू बताओ?

चिंटू- सर जान थी वो मेरी, बहुत याद आती है उसकी
चिंटू की बात सुनकर टीचर ने की जमकर कुटाई.....

Funny jokes boss employee new jokes in hindi jija sali viral chutkule boss secretary chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
महिला (सेल्समैन से)- ये Tv कितने का है?

सेल्समैन- 50,000 रुपये का
महिला- इतना मंहगा? ऐसा इसमे क्या खास है?
सेल्समैन- ये लाइट जाने के बाद Automatic बंद हो जाता है
महिला- पैक कर दो......


Jokes In Hindi: प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा? डॉक्टर का जवाब सुनकर चिंटू की बोलती हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes boss employee new jokes in hindi jija sali viral chutkule boss secretary chutkule
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
सास ने अपनी नई-नवेली बहू से कहा- देखना पकौड़ी एक-एक कर ही तलना,
वरना कोई कच्ची या पक्की रह जाएगी
भिंडी भी एक-एक कर काटना और धनिया की भी एक-एक पत्ती तोड़कर धोना
बहू दो-चार दिन परेशान रही फिर पांचवे दिन बोली-
मांजी आप सब्जी देखो, मैं तब तक नहा कर आती हूं
चार घंटे तक जब बहू बाथरूम से नहीं निकली तो सास ने बहू को आवाज लगा कर कहा-
बहू नहाने में कितना वक्त लग रहा है
बहू बोली- मांजी सिर में एक-एक कर बालों को शैम्पू कर रही हूं
बहू की बात सुनकर सास के होश उड़ गए.....

फोन पर दामाद से सास ने पूछा-  हैलो बेटा 
दामाद- प्रणाम मम्मी जी
सास- क्या कर रहे हो?
दामाद- आपकी बेटी को सहन....
विज्ञापन
Funny jokes boss employee new jokes in hindi jija sali viral chutkule boss secretary chutkule
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में लड़की एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां-हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां-हां, जरूर
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed