फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: जब मां ने बेटे से कहा- बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 15 Sep 2022 07:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes Mother Asked To Son Bahu has Had an attack of paralysis Read Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: आज कल की व्यस्त जीवन और अधिक स्ट्रेस की वजह से लोगों के चेहरे से हंसी गायब होती जा रही है। लेकिन समय निकाल हर दिन नियमित रूप से हमें कम से कम पांच मिनट तो जरूर हंसना चाहिए। कहा जाता है कि हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। 


रात के 12 बजे रोमांटिक मूड में गाना गुनगनाते हुए पत्नी अपने पति से बोली...
पत्नी- फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थीं ?
पति- माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम।
पत्नी- फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में काजोल का क्या नाम था ?
पति- सिमरन।
पत्नी- सामने वाले फ्लैट में आई रीना को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है ?
पति- दो महीने।
पत्नी- वो पड़ोस वाली लाइन में नई रीना आई है उन्होंने 3 दिन पहले कौन सी साड़ी पहनी थी ?
पति- पिंक।
पति- लेकिन तुम ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- आज मेरा बर्थडे था... 
अब घर में सन्नाटा पसरा हुआ है... 
Funny Jokes Mother Asked To Son Bahu has Had an attack of paralysis Read Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा- बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला - रहने दे मां, तू घबरा मत... वो सेल्फी ले रही है।

 
Funny Jokes Mother Asked To Son Bahu has Had an attack of paralysis Read Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन बादशाह अकबर ने कागज पर पैन्सिल से एक लंबी लकीर खींची
...और बीरबल को बुला कर कहा- 
बीरबल कुछ ऐसा करो कि न तो यह लकीर घटाई जाए और न ही मिटाई जाए,
लेकिन छोटी हो जाए?
बीरबल ने फौरन उस लकीर के नीचे एक दूसरी लकीर पहली से बड़ी खींच दी,
बीरबल बोले- अब आप की लकीर इससे छोटी हो गई...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Mother Asked To Son Bahu has Had an attack of paralysis Read Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी को मूवी देखने जाना था।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए)- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में)- चिल्ला क्यों रहे हो? 
एक घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता क्या?

 
विज्ञापन
Funny Jokes Mother Asked To Son Bahu has Had an attack of paralysis Read Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed