फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: साली- जीजू, दुनिया का सबसे खतरनाक इंसान कौन है? जीजा का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 23 Jun 2026 08:33 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 23 Jun 2026 08:33 PM IST
सार

Funny Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Funny Jokes: अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपके आसपास का माहौल और आपका मूड सही रहता है। आज की भागमभाग जिंदगी में लोग हंसना और मुस्कुराना भी भूलते जा रहे हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें इस माहौल में तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आपका मन तरोताजा ताजा रहता और आप सकारात्मक सोचते हैं। इसीलिए आपको गुदगुदाने के लिए हम वायरल चुटकुले (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

साली- जीजू, दुनिया का सबसे खतरनाक इंसान कौन है?
जीजा- जो अपनी पत्नी के सामने साली की तारीफ करे। 
 

Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला, फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता? 
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...

Desi Jokes: आधी रात को शराब पीकर सड़क पर जाते राजू से पुलिस वाले ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर
फंदा पंखए में डालने की कोशिख करने लगा।
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर)- हो गया क्या, जो
करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है।

Hindi Chutkule: महिला ने पंडित जी से पूछा अपने पति का भविष्य, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Viral Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed