अच्छी सेहत के लिए जितना जरूरी होता है अच्छा खाना, उतना ही जरूरी होता है हंसना। खुल कर हंसने से कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं और मानसिक तनाव भी नहीं होता है। लेकिन काम के अधिक दबाव और बिजी लाइफ में खुल कर हंस पाना बेहद मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से लोग मानसिक रूप से परेशान रहने लगे हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: छुट्टी के लिए कर्मचारी ने बॉस से बताई कमाल की वजह, जानकर खूब हंसेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू- सर मेरी बीवी 4-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए.
बॉस - नहीं मिलेगी.
सोनू - थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे...
नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया.
मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया
संता ने कहा- आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं....
छुट्टी के लिए कर्मचारी ने बॉस से बताई कमाल की वजह,
कर्मचारी- सर, मुझे दो दिन की छुट्टी चाहिए...
बॉस- क्या काम है, किसलिए छुट्टी चाहिए?
कर्मचारी- काम तो कुछ खास नहीं है, बस लेकर देखना है कि छुट्टी कैसी होती है...
पप्पू जिस जहाज में बैठा था वो अचानक डूबने लगा।
फिर भी उसे इस बात का कोई फर्क ही नहीं पड़ा था।
वह हंसता ही जा रहा था।
दूसरा यात्री- ओए, हंस क्यों रहे हो?
पप्पू- शुक्र है रिटर्न का टिकट नहीं खरीदा...