मन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमेशा हंसते रहना जरूरी है। हंसने से आप मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं। साथ ही मानसिक क्षमता में भी वृद्धि होती है। हंसने से याददाश्त भी अच्छी होती है। इतना ही नहीं हंसना हमें दर्द में आराम देता है और स्थितियों से लड़ने के लिए साहस भी देता है। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और काम के अधिक दबाव की वजह से आप खुल कर हंस नहीं पाते होंगे। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं मजेदार जोक्स का सिलसिला...
Very Funny Jokes: चांद पर जा रहा था संता, फिर आधे रास्ते से ही वापस लौट आया, जानिए मजेदार वजह
इंजीनियरिंग का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा …
छात्र: कैसा है ये कॉलेज ?
चौकीदार: बहुत बढ़िया है, हमने भी यहीं से इंजीनियरिंग की है...
पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है...!
गप्पू - अच्छा, क्या बोलती है...?
पप्पू - कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके...!
सोनू- सर मेरी बीवी 4-5 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए.
बॉस - नहीं मिलेगी.
सोनू - थैंक्यू सर, मैं जानता था मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे...
गोलू ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांग लिया,
बॉस ने नाराज होते हुये बोला -
नालायक अपनी औकात देखी है, जितनी तुझे सैलेरी मिलती है, उतने पैसो में तो मेरी बेटी के लिये टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा।
गोलू बोला- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी बार टॉयलेट जाती है, तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो।