Most Funny Jokes An Chutkule in Hindi: हंसने से हम स्वस्थ रहते हैं और मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमिरियों से भी बच सकते हैं। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए, क्योंकि हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी इंसान को हंसने की सलाह देते हैं। आज कल की भागमभागम जिंदगी में इंसान के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: जब संता की पत्नी के दो तौलिए धोबी ने चुरा लिए, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी- सुनो आजकल चोरियां बहुत हो रही हैं।
धोबी ने हमारे दो तौलिए चुरा लिए हैं।
पति- कौन से तौलिए?
पत्नी- अरे वही जो हम मनाली के होटल से उठाकर लाए थे।
टीचर काजू से- ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है?
काजू- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा।
जवाब सुनकर टीचर बेहोश
बॉयफ्रेंड- तुम इतनी टेंशन में क्यों हो?
गर्लफ्रेंड- यार मैंने 50 का सिक्का कल निगल लिया था।
बॉयफ्रेंड- इसमे टेंशन की क्या बात है, आजकल 50 का सिक्का लेता कौन है!
गर्लफ्रेंड आग बबूला...
संता- यार बंता अस्पताल क्या है?
बंता- यमलोक जाने के रास्ते में जो टोल पड़ता है, उसी को अस्पताल कहते हैं...