आज के मजेदार जोक्स: संता- 80 साल की उम्र में भी बीवी को क्यों डार्लिंग कहते हैं? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पिताजी- बेटा, जरा मेरे जूते लाना...!
बेटा- पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...?
पिताजी- पहले तो दोनों की जरूरत थी, अब तो तू एक ही लेकर आ...!
मुकेश- डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है...!
डॉक्टर- क्या...?
मुकेश- बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता...!
डॉक्टर- और ऐसा कब होता है...?
मुकेश- फोन पर बात करते वक्त...!
डॉक्टर सुनते ही हुआ बेहोश...
ट्रैफिक पुलिस- चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए...
युवक- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
ट्रैफिक पुलिस- अबकी बार छोड़ रहा हूं, फिर कभी सिग्नल तोड़ना नहीं...!
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
मंटू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है..