फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: टीचर- चांद पर पहला कदम किसने रखा? राजू का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 02 Jun 2025 05:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 02 Jun 2025 05:19 PM IST
सार

Hindi Jokes: आज के दौर की व्यस्त और तनावभरी जिंदगी में हंसना-हंसाना भी काफी मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए हमें कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi teacher student Jokes in Hindi Whatsapp Jokes in Hindi ladka ladki funny jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



टीचर- चांद पर पहला कदम किसने रखा? 
राजू- नील आर्मस्ट्रांग ने 
टीचर- और दूसरा
राजू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा मैम
लंगड़ी खेलने थोड़े ही गया होगा......

टीचर- बेटा तुमने कछुआ और खरगोश की कहानी सुनी है?
चिंटू- जी सर, बिलकुल
टीचर- तो तुमने इससे क्या सीखा
चिंटू- यही की रेस बेशक हार जाओ
मगर नींद हमेशा पूरी होनी चाहिए......

Funny Jokes In Hindi teacher student Jokes in Hindi Whatsapp Jokes in Hindi ladka ladki funny jokes
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
रानी अपनी सहेली बानी से- क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?
बानी- हां, 5 हजार रुपये की है
रानी- अरे वाह, यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?
बानी- हां, पूरे 2 लाख रुपये की है
रानी- क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?
बानी- नहीं बहन, मैंने पति ही बदल लिया......
Funny Jokes In Hindi teacher student Jokes in Hindi Whatsapp Jokes in Hindi ladka ladki funny jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार ट्रेन में 2 सहेलियां सफर कर रही थीं
एक बोली- हे भगवान मेरी शादी किसी करोड़पति से करवा दो
दूसरी बोली- अगर करोड़पति ना मिला तो?
पहली बोली 50, 50 लाख वाले दो से करवा देना
दूसरी बोली- अगर वो भी ना मिले तो?
पहली बोली-  25, 25 लाख वाले 4 करवा देना......
 

Jokes In Hindi: चिंटू- ये खुशबूदार फूलों की माला किस के लिए है? डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi teacher student Jokes in Hindi Whatsapp Jokes in Hindi ladka ladki funny jokes
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?

लड़का- मेरा एक सपना था कि 35 वर्ष की उम्र तक बंगला,
बड़ी गाड़ी और एक बड़ा फार्म हाउस हो
लड़की- क्या फिर तुम्हारा वो सपना पूरा हुआ या नहीं?
लड़का- हां, इसमे से मेरा एक ही सपना पूरा हुआ
कि मैं 35 वर्ष का हो गया..... 
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi teacher student Jokes in Hindi Whatsapp Jokes in Hindi ladka ladki funny jokes
देवर-भाभी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी- देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- भाभी पढ़ रहा हूं
भाभी- शाबास! ऐसे ही मन लगा कर पढ़ा करो, वैसे क्या पढ़ रहे हो
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed