फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: चिंटू- ये खुशबूदार फूलों की माला किस के लिए है? डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

Mon, 02 Jun 2025 03:10 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 02 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

Hindi Funny Jokes: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi Jokes of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



चिंटू (डॉक्टर से)- ये खुशबूदार फूलों की माला किस के लिए है?
डॉक्टर- यह मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है
सफल हुआ तो मेरे लिए और अगर असफल हुआ तो तुम्हारे लिए......

एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया
बस स्टैंड पर एक किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये की इस किताब का नाम था?
30 दिनों में डॉक्टर कैसे बनें......

Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi Jokes of the day
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक फिल्म अभिनेता पत्नी को अपनी फिल्म दिखाने ले गया
पत्नी ने जब देखा कि उसका पति हीरोइन के साथ बड़े जोर-शोर से रोमांस कर रहा है
तो उसने पति से बोला- तुम मुझे तो कभी इस तरह प्यार नहीं करते, इसे क्यों कर रहे हो ?
अभिनेता बोला इसे प्यार करने के मुझे पचास लाख मिले हैं......
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi Jokes of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक महिला शिक्षक पिंटू से- मैं तुम्हें भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल का एक उदाहरण देती हूं
दूसरा उदहारण तुम देना
पिंटू- जी मैडम
महिला शिक्षक- मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी
पिंटू- मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा
फिर क्या दे थप्पड़.....दे थपप्ड़......दे थप्पड़ 
 

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी से पति- गाड़ी ध्यान से चलाना, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi Jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
रोहन और मोहन आपस में बात कर रहे थे
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
मोहन- पर्ची में क्या लिखा था?
रोहन- पर्ची में लिखा था कि जानू चॉकलेट तुम ही खाना, उस पागल औरत को मत देना
मोहन- फिर क्या हुआ?
रोहन- आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया, चेहरा इतना सूजा हुआ था कि
एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था......
विज्ञापन
Hindi Jokes doctor patient jokes in hindi Jokes of the day
हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
राजू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो खुशी के मारे उछलने लगा
सुरेश- क्या हुआ, इतने खुश कैसे हो?
राजू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की
सुरेश- अरे वाह, क्या बात हुई?
राजू- मैं बैठा था, वो बोली उठो ये लेडीज सीट है.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed