फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: दो पड़ोसनों की मजेदार बातचीत सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 26 Aug 2025 03:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 26 Aug 2025 03:25 PM IST
सार

Chutkule: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

विज्ञापन
Funny jokes in hindi jija sali desi chutkule pati patni latest jokes girlfriend boyfriend comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....



पड़ोसन (दूसरी पड़ोसन से)- बहन काढ़े से तुम्हारी इम्युनिटी कितनी बढ़ी?
दूसरी पड़ोसन- इम्युनिटी तो बहुत बढ़ी है
पड़ोसन- वो कैसे?
दूसरी पड़ोसन- पहले अपने पति से लड़ाई में, मेरी सांस 5 मिनट में फूल जाती थी
अब 1 घंटे आराम से लड़ लेती हूं.....

Funny jokes in hindi jija sali desi chutkule pati patni latest jokes girlfriend boyfriend comedy jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
लड़की स्कूटी से लड़के के सामने जोर से गिरी और
शर्मिंदगी से फौरन खड़ी हो गयी
लड़का- ओह माय गॉड, आपके लगी तो नहीं
लड़की- नहीं, मैं स्कूटी से ऐसे ही उतरती हूं.....

सुरेश- अच्छा हुआ हमारे स्कूल टाइम में स्मार्टफोन नहीं थे
रमेश- नहीं तो
सुरेश- इधर मास्टरजी कूटते, उधर वीडियो वायरल.....
Funny jokes in hindi jija sali desi chutkule pati patni latest jokes girlfriend boyfriend comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश की टांगें नीली पड़ गई

डॉक्टर- जहर है, टांगे काटनी पड़ेंगी
डॉक्टर ने टांगे काटकर नकली लगा दी
दो दिन बाद नकली टांगें भी नीली पड़ गई
डॉक्टर- अब बीमारी समझ में आई, जींस रंग छोड़ती हैं....


Comedy Jokes: कामवाली बाई को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi jija sali desi chutkule pati patni latest jokes girlfriend boyfriend comedy jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी अपनी बीवी को ससुराल लेने जाता है,
जाते हुए उसकी सास उसको 100 रुपये देती है
घर पहुंचते ही वो पत्नी से कहता है- तेरी मां ने मेरी बेइज्जती कर दी
मैं 150 रुपये के केले लेकर गया था और उन्होंने मुझे 100 रुपये पकड़ा दिए
इतना सुनकर पत्नी गुस्से में बोली- तुम मुझे लेने आए थे या केले बेचने.....

सब्जीवाला - भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या?

पति- आश्चर्यचकित होते हुए, हां लेकिन तुम्हें कैसे पता?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं....

विज्ञापन
Funny jokes in hindi jija sali desi chutkule pati patni latest jokes girlfriend boyfriend comedy jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने गप्पू को तीन बार फोन लगाया, पूरी-पूरी रिंग गई पर उसने फोन उठाया नहीं
फिर पप्पू ने गप्पू को एक मैसेज डाल दिया- मैं पीने बैठ रहा हूं, आना है क्या?
इसके बाद गप्पू ने पप्पू को 20 बार फोन मिलाया, लेकिन फिर पप्पू ने नहीं उठाया
जैसी करनी वैसी भरनी....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed