जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब सदमा लगने से पति को इमरजेंसी वार्ड में होना पड़ा भर्ती, वजह जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
लड़की - मैं बहुत अकेला फील कर रही हूं... कोई ध्यान नहीं
देता है, क्या करूं?
लड़का - एक डीपी लंच के बाद और एक डीपी डिनर के बाद
चेंज कर... एडिट के साथ।
संता - तेरा इतिहास का पेपर कैसा हुआ?
बंता - बहुत बुरा..., सभी सवाल मेर जन्म से पहले
के पूछे गए थे।
सोनू - डॉक्टर साहब कह रहे थे कि जो लोग
ज्यादा बोलते हैं उनकी उम्र कम हो जाती है।
मोनू - तभी तो लोग मुझे 40 की उम्र में 20
का बताते हैं।
शर्मा जी अपने इंजीनियर लड़के को बी.ए
पास बताकर रिश्ता पक्का करने की पूरी
कोशिश कर रहे थे, लेकिन लड़की वाले
ये कहकर मना कर दिए कि
लड़का शक्ल से ही इंजीनियर लगता है।