जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचती कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पप्पू - आज कल मेरा दिमाग बहुत तेज चल रहा है।
गप्पू - कैसे?
पप्पू - मैंने अब सर्दी में एसी लगवा दिया है।
गप्पू - अबे इतनी सर्दी में एसी?
पप्पू - भाई मैंने एसी उल्टा लगवाया है।
वो गर्म हवा अंदर देगा, ठंडी हवा बाहर।
पत्नी मायके से वापिस आई... पति दरवाजा खोलते हुए हंसने लगा।
पत्नी - ऐसे क्यों हंस रहे हो?
पति - गुरुजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए तो उसका सामना हंसते हुए करो।
मास्टर जी - बच्चों पढ़ाई शुरू कर दो,
पेपर आने वाले हैं।
पप्पू - मैं तो खूब पढ़ाई करता हूं।
कुछ भी पूछ लो।
मास्टर जी - बताओ ताजमहल किसने बनाया?
पप्पू - मिस्त्री जी ने।
मास्टर जी - अबे गधे मतलब किसने बनवाया?
पप्पू - ठेकेदार ने बनवाया होगा।
पत्नी - उठो जी, नास्ता बनाने जाओ।
पति गुस्से से उठा और पत्नी से कहा कि वकील के पास तुमसे तलाक लेने जा रहा हूं।
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा गया।
पत्नी - क्या हुआ?
पति - कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे।