जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब संता ने भगवान से कहा 'मुझे हजार रुपये दीजिए मैं आपको पांच सौ रुपये चढ़ाऊंगा', पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू एक बैंक में गया और बोला -
मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!
बैंक मैनेजर - किसके साथ?
पप्पू - जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको।
दो बातें आज तक समझ नहीं आई...
पहली - जिसने पहली बार घड़ी बनाया, उसने समय कैसे मिलाया होगा?
और
दूसरी - जिसने पहली बार दही जमाया,
उसने जावण (जोड़न) कहां से लाया होगा?
अध्यापक – ‘भाईचारा’ शब्द का प्रयोग करते हुए कोई वाक्य बनाओ।
चिंटू – मैंने दूध वाले से पूछा, तुम दूध इतना महंगा
क्यों बेचते हो तो वह बोला भाई चारा महंगा हो गया है!
मैडम - जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए
पप्पू खड़ा हो गया।
मैडम - तुम बेवकूफ हो?
पप्पू - नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थी मुझे
अच्छा नहीं लगा।