फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: पति के झड़ते बालों को लेकर पत्नी ने कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 21 May 2025 04:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 21 May 2025 04:55 PM IST
सार

Jokes In Hindi:  हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..... 



 

पत्नी- सुनो जी, अगर आपके बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे,
तो मैं आपको तलाक दूंगी
पति- क्या बात कर रही हो?
और मैं पागल इनको बचाने की कोशिश कर रहा था......

विदाई के बाद दूल्हे ने दुल्हन से कहा
घर से 12 किलोमीटर दूर आ गई हो, अब क्यों रो रही हो?
दुल्हन बोली- मैं खिड़की के पास बैठूंगी.....
Funny Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीना- तुम्हारी दिल्ली कि यात्रा कैसी रही?
मीना- अरे क्या बताऊ यार, रास्ते में मेरे पति पानी लेने उतरे
और गाड़ी चलने लगी, और वह स्टेशन पर ही रह गए
टीना- तुम्हारी पीड़ा मैं समझ सकती हूं बहन
तुम्हें इस लंबे सफर में प्यासा ही रहना पड़ा होगा.....
 

आज के मजेदार जोक्स: शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में अंतर को लेकर जीजा ने साली को दिया गजब का मजेदार जवाब

Funny Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अरे, इस दिन का इंतजार तो में कई सालों से कर रहा था
चलो, लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार......


भाभी (देवर से)- कल रात मेरी इनसे लड़ाई हो गई
देवर- कोई बात नहीं, पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है
भाभी- वो तो ठीक है भाभी, ये बताइए लाश ठिकाने कहां लगानी है......
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- देखो मौसम कितना हसीन है
तुम्हारा क्या प्लान है?
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB का 28 दिन के लिए
पत्नी- घुस जाओ तुम मोबाइल में पहले......
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो? 
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed