Viral Jokes In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Desi Chutkule: 18 साल की लड़की ने की 98 साल के बुजुर्ग से शादी, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं।
तुझे पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए
बेटा- पापा चलो साथ ही चलते हैं
पिता- क्यों?
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है.....
पत्नी- मैं आपसे बात नहीं करुंगी
पति- ठीक है
पत्नी- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
पति- नहीं मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं.....
कहां जाकर मिलती है
पप्पू- सर गंगा स्कूल आने के बहाने घर से निकलती है और मंदिर के पीछे
जाकर कालू से मिलती है.....
आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- अब तुम मुझे पहले जितना प्यार नहीं करते, पति ने दिया गजब का मजेदार जवाब
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- पति-पत्नी काफी देर से एक दूसरे को गाली दे रहे थे और
चिल्ला रहे थे
गप्पू- फिर
पप्पू- तब मैंने जाकर समझाया कि शरीर के घाव भर जाते हैं
लेकिन शब्दों के घाव कभी नहीं भरते
गप्पू- फिर क्या हुआ?
पप्पू- तब जाकर कहीं मारपीट शुरू हुई....
जीजा- जिस प्रकार पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है,
उसी प्रकार खुशियों का घड़ा भरते ही शादी हो जाती है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)