हंसते रहने से इंसान का मन स्वस्थ रहता है। आज-कल खुलकर हंसने के लिए इंसान को समय नहीं मिलता है जिसकी वजह से वह तनाव का शिकार हो जाता है। मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से इंसान घिर जाता है। अगर आपको इन बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए रोज नए-नए जोक्स लेकर आते रहते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes in Hindi: लड़की और डॉक्टर की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की- मेरे होंठ कितने काले हैं...
डॉक्टर- प्लास्टिक सर्जरी करा लो।
लड़की- कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर- छह लाख रुपये
लड़की- अगर प्लास्टिक मैं खुद ला दूं तो?
डॉक्टर- फेवीकोल भी लेती आना, फ्री में चिपका दूंगा !!!
एक खूबसूरत लड़की ऑटो वाले से बोली- भैया एयरपोर्ट के कितने पैसे लगेंगे
ऑटो ड्राइवर- 400 रुपये
लड़की- ये तो रहा एयरपोर्ट
ऑटो ड्राइवर- सर पर दुपट्टा रख लो, मैडम
फ्लाइट लैंडिग में कहीं खूबसरती न बिगड़ जाए।
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ।
स्टूडेंट- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है।
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट- .......और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे।