हंसमुख इंसान दिल और दिमाग दोनों रूप से स्वस्थ रहता है। ऐसा कहा भी जाता है कि अगर आप हंसेंगे और मुस्कुराएंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे। आज जहां भागदौड़ और व्यस्तम जीवन में हंसी की हमारी जिंदगी में बहुत जरूरत है। हंसने से ना सिर्फ हमारी सेहत अच्छी रहती है बल्कि शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ता है। विज्ञान भी अब इस बात को मानने लगा है कि हंसने से न सिर्फ आपकी शारीरिक सेहत अच्छी रहती है बल्कि हंसने से आपका मूड बेहतर होता है, तनाव में कमी आती है और डिप्रेशन भी नहीं होता। ऐसे में हंसने और मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और मुस्कुराने का सफर..........
Latest Jokes in Hindi: रिंकी ने चिंकी से पूछा- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी रही, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिंकी - तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
चिंकी - अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए,
और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
रिंकी - तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं।
तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं...
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको...
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं...
एक पोता अपने दादाजी - दादाजी , 80 साल की उम्र में भी आप दादीजी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है?
दादाजी - बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं...
पिता - पेपर कैसा गया?
बेटा - पहला सवाल छूट गया,
तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया,
पांचवां नजर नहीं आया!
पिता - और सवाल दो?
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया..