Majedar Chutkule in Hindi: अगर हमें सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जिससी नकारात्मकता दूर होती है। इसलिए हम सभी को हर दिन जोर जोर से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति
2 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Pixabay
बाप – इतने कम मार्क्स…दो थप्पड़ मारने चाहिए…
बेटा – हां पापा जल्दी चलो मैंने उस मास्टर का घर भी देख रखा हैं…
3 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : iStock
पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ, कौन कौन आ रहा है?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं
पति खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा।
4 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : iStock
चिंकू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
मिंकू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
चिंकू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
मिंकू- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
5 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : iStock
खचाखच भरी बस में खूबसूरत लड़की की ओढ़नी पकड़कर पप्पू बोला...
पप्पू- क्या यह पिंक रंग की ओढ़नी है।
लड़की पप्पू के गाल पर थप्पड़ रशीद कर बोली-तुम्हारी बहन नहीं है क्या?
पप्पू- है, अभी नानी गांव गई है।
लड़की- तो ओढ़नी क्यों देख रहे हो?
लड़का- पड़ोस की भाभी को गिफ्ट में पिंक रंग की ओढ़नी देनी है।