इंसान को हंसी बड़े-बड़े दुखों को भुला देती है और जीवन में खुशियां भर देती है। अच्छे स्वास्थ के लिए हंसान बेहद जरूरी है। अगर आपको मानसिक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शामन हंसने की आदत डाल लीजिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। अगर आप अकले भी हैं, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं।
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!
लड़के ने पूछा क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की,
लड़की मुस्कुराकर बोली Samsung Galaxy j7
लड़के ने कहा जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं।
जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !!
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।